E20 पेट्रोल में मिलावट की आशंका पर 2,500 से अधिक पंपों पर रोकी गई बिक्री: रिपोर्ट
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने E20 पेट्रोल की गुणवत्ता जांच के लिए देशभर में अभियान शुरू किया है। बकौल ऑटोकार इंडिया, तय मानकों का पालन नहीं करने पर 2,573 पेट्रोल पंपों पर बिक्री रोकी गई। अभियान की शुरुआत E20 कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला द्वारा SIAM का पत्र साझा करने के बाद हुई जिसमें E20 में अधिक अशुद्धियों की बात कही गई थी।