E20 पेट्रोल से घटा माइलेज! 59% मालिकों ने की माइलेज में 10% तक कमी की शिकायत: सर्वे
LocalCircles के सर्वे के मुताबिक, 2023-24 में खरीदी गई पेट्रोल गाड़ियों के 59% मालिकों ने बताया है कि 2025 की शुरुआत में E20 पेट्रोल लागू होने के बाद उनकी गाड़ी का माइलेज 10% से ज़्यादा घट गया है। वहीं, सर्वे में 25% लोगों ने 20% से अधिक गिरावट की बात कही, जबकि सरकार ने 3-5% कमी का दावा किया था।