E20 फ्यूल के इस्तेमाल से गाड़ी के इंश्योरेंस की वैलिडिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा: सरकार
सरकार ने E20 ईंधन के इस्तेमाल से वाहन बीमा पॉलिसी की वैधता प्रभावित होने की आशंकाओं को खारिज किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, इसके इस्तेमाल को बीमा अमान्यता से जोड़ने वाले दावों को संबंधित हितधारकों के साथ स्पष्ट किया गया था और दावे गलत पाए गए। मंत्रालय ने कहा, "कई देशों में इसे सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।"