E2E की 21% हिस्सेदारी खरीदेगी L&T, 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंचे E2E के शेयर
इंजीनियरिंग और इंफ्रा कंपनी एलऐंडटी जल्द ही ई2ई नेटवर्क्स में 21% हिस्सेदारी खरीदेगी। एलऐंडटी के इस एलान के बाद ई2ई के शेयर मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान एनएसई पर 52 हफ्तों के उच्च स्तर ₹4,977.50 पर पहुंच गए और इसमें 5% का अपर सर्किट लग गया। ई2ई के शेयर एक साल में 900% से अधिक ऊपर चढ़े हैं।