EC ने शुरू की नई प्रक्रिया, अब सिर्फ 15 दिन में मिलेगा नया वोटर आईडी कार्ड

चुनाव आयोग के मुताबिक, एक नई प्रक्रिया के तहत मतदाता पहचान पत्र अब मतदाता सूची में अपडेट (नया नामांकन या किसी जानकारी में बदलाव) के 15 दिनों में मतदाता को भेज दिया जाएगा। बकौल आयोग, इसमें मतदाता फोटो पहचान पत्र बनने से लेकर डाक विभाग के ज़रिए मतदाता तक पहुंचने तक हर चरण की रियल-टाइम ट्रैकिंग की जा सकेगी।

Load More