ECI ने नागरिकों के लिए मतदान प्रक्रिया को और सुविधाजनक बनाने के लिए कीं कौन-कौनसी पहल?
चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों की सटीकता में सुधार लाने और नागरिकों के लिए मतदान प्रक्रिया को और सुविधाजनक बनाने के लिए 3 नई पहल की हैं। इनमें मतदाता सूचियों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से अपडेट करने के लिए मृत्यु पंजीकरण का डेटा लेना, बीएलओ को मानक पहचान-पत्र जारी करना और मतदाता सूचना पर्चियों को अधिक मतदाता अनुकूल बनाना शामिल है।