ED के केस दर्ज करने के बाद 14 प्लॉट छोड़ने को तैयार हुईं सिद्धारमैया की पत्नी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी बीएम पार्वती ने एमयूडीए (मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण) को पत्र लिखकर उन्हें आवंटित 14 प्लॉट्स सरेंडर करने को कहा है। उन्होंने लिखा, "14 प्लॉट्स के कार्यों को रद्द कर मुआवज़े वाले भूखंड को वापस करना चाहती हूं।" इससे पहले ईडी ने सिद्धारमैया, उनकी पत्नी व साले के खिलाफ मामला दर्ज किया था।