ममता बनर्जी के खाते में पैसे डालते थे पूर्व मंत्री इंद्रनील, उसे रॉयल्टी बोलते थे: ED का दावा
ईडी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन की कंपनी से ₹30 लाख तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खाते में 'रॉयल्टी' के रूप में भेजे जाते थे। इंद्रनील सेन पर दुर्गा पूजा घोटाले की जांच में यूनेस्को के नाम के दुरुपयोग का आरोप है। गौरतलब है कि ममता पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।