ED ने की लालू के करीबी अमित कात्याल की ₹113 करोड़ की संपत्ति कुर्क
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फ्लैट के खरीदारों के पैसों की हेराफेरी के दर्ज मामलों में जांच के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के कथित करीबी अमित कात्याल और उनकी कंपनियों की करीब ₹113 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर दिया है। मामले में 6 अगस्त को पीएमएलए के तहत संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई का आदेश जारी हुआ था।