ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाऊद इब्राहिम के भाई का ठाणे में बना फ्लैट किया सीज़
प्रवर्तन निदेशालय ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर और उसके साथियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ठाणे (महाराष्ट्र) में बने एक फ्लैट को सीज़ किया है। जांच में पता चला है कि कासकर व उसके साथियों ने दाऊद इब्राहिम से अपनी निकटता की आड़ में एक रियल एस्टेट डिवेलपर से यह फ्लैट धमकाकर हड़प लिया था।