EIL ने इंजीनियर के 48 पदों पर निकाली भर्ती, हर माह ₹96,000 तक मिलेगा वेतन
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने असोसिएट इंजीनियर के 48 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रकिया 10 सितंबर से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.eil.co.in/ पर 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन के बाद उम्मीदवारों को हर माह ₹96,000 तक वेतन मिलेगा। बीटेक व बीएसई पास छात्र इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।