EMI को लेकर हुए झगड़े के बाद पिता ने बेटे को मारा थप्पड़, गुस्से में बेटे ने सिर कुचलकर ली जान
नोएडा (यूपी) में एक शख्स ने कार की ईएमआई को लेकर हुए विवाद के बाद अपने पिता की सिर कुचलकर हत्या कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाद के बाद पिता ने बेटे को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद गुस्से में बेटे ने सिर कुचलकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।