EPF वेज सीलिंग को ₹25,000 तक बढ़ाने का सितंबर में टेक-होम सैलरी पर क्या असर पड़ेगा?
EPFO के मुताबिक, 17-सितंबर से वेतन सीमा बढ़ाकर ₹25,000 किए जाने के बाद सितंबर महीने के PF योगदान की गणना कैसे होगी। योगदान दो अवधियों में बांटा जाएगा। 17-सितंबर को EPF से जुड़ने वाले ₹20,000 वेतन वाले कर्मचारी के लिए कुल वैधानिक-जमा ₹2,333.34 होगा। ₹15,000 से ₹20,000 वेतन सीमा पर जाने वाले मौजूदा सदस्यों के लिए यह राशि ₹4,333.34 होगी।