EPFO का बड़ा प्लान, PF का पैसा अब स्टार्टअप्स में लगेगा
EPFO जल्द ही कर्मचारियों के पीएफ का एक हिस्सा देश के उभरते हुए स्टार्टअप्स और नए बिज़नेस (AIFs) में लगा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO अपने पास आने वाले नए फंड का 3% हिस्सा स्टार्टअप्स और अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (AIFs) में निवेश करने के लिए गाइडलाइंस तैयार कर रहा है। इस प्रस्ताव पर नवंबर में चर्चा हो सकती है।