EPFO ने फिर बढ़ाई ELI योजना के तहत UAN ऐक्टिवेशन की अंतिम तारीख
ईपीएफओ ने रोज़गार से जुड़ी प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना के तहत फायदा लेने के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को ऐक्टिव करने की डेडलाइन फिर से बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है। पहले यह डेडलाइन 15 फरवरी तक थी। ईएलआई स्कीम का लाभ लेने के लिए सदस्यों को यूएएन ऐक्टिव करना और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य है।