EPFO में दिया बैंक अकाउंट हो गया बंद? जानें घर बैठे अपडेट करने का प्रोसेस
EPFO पोर्टल पर बंद अकाउंट बदलकर नया बैंक अकाउंट जोड़ा जा सकता है। इसके लिए EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर लॉग इन कर मैनेज विकल्प पर क्लिक करें और केवाईसी का विकल्प चुनकर बैंक पर क्लिक करें। इसके बाद नया अकाउंट नंबर और आईएफएससी ऐड कर 'सेव' करें। पहले बैंक अप्रूव करेगा फिर आपका एंप्लॉयर इसे अप्रूव करेगा।