EPFO मेंटेनेंस की समयसीमा बीतने के बाद भी पोर्टल व उमंग ऐप ठप, ऑनलाइन लोगों का फूटा गुस्सा
EPFO द्वारा सिस्टम-माइग्रेशन और डेटाबेस-अपग्रेड का काम पूरा होने व सेवाएं बहाल करने के दावे के बावजूद शुक्रवार को भी कई यूज़र्स पोर्टल पर ट्रांजैक्शन नहीं कर पाए जबकि उमंग ऐप पूरी तरह ठप रहा। मेंटेनेंस की तय समयसीमा बढ़ने के बाद भी सेवाएं सामान्य नहीं होने पर सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने नाराज़गी जताई और EPFO की आलोचना की।