EVM को दोष देना बहुत आसान है: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर ओवैसी
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है, "ईवीएम को ज़िम्मेदार ठहराना बहुत आसान है। आप ईवीएम की वजह से जीतते हैं और जब हारते हैं तो यह गलत है।" उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि बीजेपी को यह राज्य हारना चाहिए था। कई ऐसे कारक थे जो उनके खिलाफ जा रहे थे।"