EVM-VVPAT को लेकर दायर याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में खारिज
EVM-VVPAT को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट से सरकार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने EVM के जरिए डाले गए वोट की VVPAT पर्चियों से शत-प्रतिशत मिलान की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। शीर्ष अदालत ने 18 अप्रैल को आदेश सुरक्षित रख लिया था।