F1 के इतिहास में दूसरे सबसे कम उम्र के रेस विजेता बने 19 वर्षीय किमी एंटोनेली
मर्सिडीज़ के 19-वर्षीय ड्राइवर किमी एंटोनेली एफ1 के इतिहास में दूसरे सबसे कम उम्र के रेस विजेता बन गए हैं। किमी ने रविवार को चीनी ग्रांड प्रिक्स जीतकर एफ1 में अपनी पहली जीत दर्ज की। मर्सिडीज़ के जॉर्ज रसेल दूसरे स्थान पर जबकि फरारी के लुईस हैमिल्टन तीसरे स्थान पर रहे। किमी ने पोल पोजीशन से रेस शुरू की थी।