FBI ने भारत में जन्मे शख्स को मोस्ट वॉन्टेड सूची में डाला, रखा ₹1.4 करोड़ का इनाम
FBI ने भारत में जन्मे मंजीत सिंह बेदी को मोस्ट वॉन्टेड धोखाधड़ी आरोपियों की सूची में शामिल किया और उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने के लिए $150,000 (लगभग ₹1.4 करोड़) तक का इनाम घोषित किया है। FBI के मुताबिक, बेदी पर अमेरिकी सरकार से लगभग ₹5.6-करोड़ की बेनिफिट्स फ्रॉड योजना के ज़रिए धोखाधड़ी करने का आरोप है।