FCRA बिल पर ईसाई नेताओं ने अमित शाह से की मुलाकात, शाह बोले- धर्म निरपेक्ष है विधेयक
डीएमके के राज्यसभा सांसद पी विल्सन के नेतृत्व में ईसाई नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 को वापस लेने की अपील की। गृह मंत्री शाह ने ईसाई संगठनों को भरोसा दिया है कि यह विधेयक पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष है।