भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस: 2 अधिकारियों की गिरफ्तारी के मामले में गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय ने 2 अधिकारियों की गिरफ्तारी के मामले में कहा है कि भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति है और मामले में उचित कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जा रही है। मंत्रालय के मुताबिक, विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) से जुड़ी सेवाएं FCRA पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं और किसी भी सेवा के लिए कोई बिचौलिया/एजेंट/व्यक्ति अधिकृत नहीं है।