FD करने से पहले जान लें ये नियम! बैंक डूबा तो कितना पैसा मिलेगा वापस?
FD को सुरक्षित निवेश माना जाता है लेकिन बैंक डूबने की स्थिति में पूरी रकम सुरक्षित नहीं होती। भारत में DICGC के तहत प्रति बैंक सिर्फ ₹5-लाख तक का ही बीमा मिलता है जिसमें सेविंग अकाउंट, FD और RD सभी शामिल होते हैं। यानी अगर एक ही बैंक में ₹10-लाख जमा हैं तो केवल ₹5-लाख ही सुरक्षित माने जाएंगे।