FD में करना चाहते हैं ₹10 लाख का निवेश? जानें किस बैंक से मिलेगा सबसे ज़्यादा रिटर्न
₹10 लाख की FD पर सबसे ज़्यादा रिटर्न स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे हैं। अगस्त-2026 में FD पर सूर्योदय और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.10% तक ब्याज दे रहे हैं, जबकि शिवालिक, जना और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 8% तक ब्याज दे रहे हैं। वहीं, अन्य बैंकों में DCB बैंक 7.50%, HDFC और ICICI बैंक 6.50% तक ब्याज दे रहे हैं।