FD मैच्योर हो गई लेकिन पैसा नहीं निकाला तो क्या होगा?
FD की अवधि पूरी होने के बाद अगर पैसा नहीं निकाला तो उसपर FD की ब्याज दर जारी नहीं रहेगी। बैंक सेविंग-अकाउंट की ब्याज दर/पुरानी FD की दर में से जो कम होगी वही देगा। ऑटो-रिन्यूअल पर FD नई दर से रिन्यू हो सकती है। 14-दिनों के भीतर रिन्यू कराने पर बैंक मैच्योरिटी वाले दिन से ब्याज जोड़ सकता है।