महाराष्ट्र FDA के प्रमुख तुकाराम मुंढे ने बताया है कि उनका ट्रांसफर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "नहीं, मेरा एफडीए से तबादला नहीं हुआ है। मैं अब भी महाराष्ट्र एफडीए के आयुक्त के रूप में काम कर रहा हूं।" उन्होंने कहा, "असुरक्षित, घटिया और मिलावटी खाद्य पदार्थों के साथ-साथ नकली और घटिया दवाओं के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है।"