FDI नियमों में बदलाव पर विचार कर रही है केंद्र सरकार: वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल
केंद्रीय वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने आर्थिक सर्वेक्षण में चीन से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) बढ़ाने के सुझाव से जुड़े सवाल पर कहा है कि केंद्र सरकार एफडीआई के नियमों में बदलाव करने की सोच रही है। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश में जारी हिंसा के संबंध में कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश की स्थिति पर नज़र रख रही है।