FIFA WC 2026 की सेमीफाइनलिस्ट टीमें कुल कितनी बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही 2 बार की चैंपियन फ्रांस ने कुल आठवीं बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 3 बार की चैंपियन अर्जेंटीना सातवीं बार सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, इंग्लैंड ने चौथी बार और स्पेन ने तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री की है।