FIFA WC में पहली बार खेल रही केप वर्डे ने स्पेन से ड्रॉ खेलने के बाद उरुग्वे को भी ड्रॉ पर रोका
फीफा विश्वकप में पहली बार खेल रही केप वर्डे ने मियामी में 2-बार के चैंपियन उरुग्वे को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। पहले उन्होंने स्पेन संग बिना किसी गोल के ड्रॉ खेला था। केविन पीना ने विश्वकप में केप वर्डे का पहला गोल दागा। उरुग्वे के बढ़त बनाने पर हेलियो वरेला ने 61वें मिनट में गोल करके बराबरी दिलाई।