FIFA WC से बाहर होने के बाद एयरपोर्ट पर साउथ कोरियन कोच व प्लेयर्स को फैंस ने कहे अपशब्द
FIFA वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद दक्षिण कोरियाई टीम के निवर्तमान कोच हांग म्युंग-बो और 9 खिलाड़ियों के इंचियोन एयरपोर्ट पर पहुंचने पर नाराज़ प्रशंसकों ने अपशब्द कहे। भारी सुरक्षा के बीच पहुंची टीम के सामने प्रशंसकों ने 'हांग म्युंग-बो, गो आउट!' के नारे लगाए। वहीं, एक शख्स 'कोरियाई फुटबॉल मर चुका है' लिखा बैनर लिए नज़र आया।