FIFA की रैंकिंग में 8 साल में सबसे निचले स्थान पर पहुंचा भारत, 133वें पर आया
फीफा ने गुरुवार को ताज़ा फुटबॉल रैंकिंग जारी की जिसमें भारत 6 पायदान से लुढ़कर 133वीं रैंक पर आ गया है। यह भारतीय फुटबॉल टीम की पिछले 8 सालों में सबसे खराब रैंकिंग है। इससे पहले भारतीय टीम 2016-2017 सत्र में अपने सबसे निचले पायदान 130वीं रैंक पर आई थी। वहीं, पाकिस्तानी टीम 201वीं रैंक पर पहुंच गई है।