FIFA ने भारत में मीडिया राइट्स की कीमत 65% घटाई, फिर भी नहीं मिला खरीदार: रिपोर्ट
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, फीफा ने 2026 व 2030 विश्व कप के मीडिया राइट्स की कीमत करीब $100 मिलियन से घटाकर $35 मिलियन कर दी है लेकिन इसके बावजूद भारत में अब तक कोई खरीदार नहीं मिला है। इसका मुख्य कारण है कि 2026 के अधिकांश मैच भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से सुबह 7 बजे के बीच प्रसारित होंगे।