FIFA विश्व कप जीतने वाली किसी टीम ने सबसे कम कितने गोल किए हैं?
स्पेन ने फीफा विश्व कप-2010 में कुल 8 गोल किए थे जो टूर्नामेंट जीतने वाली किसी भी टीम द्वारा किए गए सबसे कम गोल हैं। स्पेन ने ग्रुप स्टेज के 3 मुकाबलों में 4 गोल जबकि नॉकआउट स्टेज के 4 मैचों में 4 गोल किए थे। टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ फाइनल सहित सभी नॉकआउट मुकाबले 1-0 से जीते।