FIFA विश्व कप मैच के दौरान कनाडाई खिलाड़ी का टूटा पैर, मैदान पर भिड़ गई दोनों टीमें
FIFA विश्व कप-2026 में कतर के खिलाफ मैच के दौरान कनाडा के मिडफील्डर इस्माइल कोने का बायां पैर टूट गया। कतर के आसिम मदीबो के पीछे से किए गए टैकल के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मादिबो को मैदान से बाहर भेज दिया गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर हाथापाई भी हुई।