FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी समारोह में स्पेन की ओर पीठ करने पर अर्जेंटीना के प्लेयर्स की हुई आलोचना
फीफा विश्व कप-2026 जीतने के बाद स्पेन को विजेता ट्रॉफी दिए जाने के दौरान पोडियम की ओर पीठ कर खड़े रहने को लेकर अर्जेंटीना के खिलाड़ियों की आलोचना हुई है। अर्जेंटीना के खिलाड़ी उपविजेता पदक लेने के बाद मैदान के दूसरी ओर जाकर अपने समर्थकों की तरफ मुंह करके खड़े हो गए थे। स्पेन ने अर्जेंटीना को 0-1 से हराया।