FIFA वर्ल्ड कप में पुर्तगाल-अर्जेंटीना के बीच नहीं होगा क्वॉर्टरफाइनल मैच
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल के अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के बाद FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के खिलाफ संभावित क्वॉर्टरफाइनल मुकाबला अब नहीं हो सकेगा। ग्रुप K के अपने आखिरी मैच में पुर्तगाल ने कोलंबिया के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला जिसके बाद कोलंबिया ग्रुप में शीर्ष पर रहा।