FIFA वर्ल्ड कप मैचों से पहले राष्ट्रगान क्यों नहीं गा रहे हैं स्पेन के खिलाड़ी?
फीफा विश्व कप 2026 में अपने मैचों से पहले स्पेन के खिलाड़ी राष्ट्रगान गाते नहीं दिखे हैं। दरअसल, स्पेन के राष्ट्रगान में कोई शब्द नहीं हैं। उनका राष्ट्रगान मूल रूप से मिलिट्री मार्च था और जनरल फ्रांसिस्को फ्रेंको के शासनकाल के दौरान इसमें बोल शामिल किए गए थे जिन्हें तानाशाही से प्रेरित शब्द बताकर बाद में हटा दिया गया था।