FIIs की बिकवाली के बीच DIIs ने शेयर बाज़ार में पिछले 8 सत्र में लगाए ₹58000 करोड़
पश्चिम एशिया संकट के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की बिकवाली के बीच घरेलू इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने बीते आठ ट्रेडिंग सेशन में बाज़ार में ₹58,000 करोड़ से ज़्यादा का निवेश किया है। FPI ने पिछले 4 कारोबारी सत्रों के दौरान भारतीय इक्विटी से करीब ₹21,000 करोड़ निकाले थे। इससे पहले FPI लगातार 3 महीनों से शुद्ध विक्रेता रहे थे।