FIR के बिना भी ED शुरू कर सकती है PMLA जांच, समन भी कर सकती है जारी: केरल हाईकोर्ट
केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि ED किसी निर्धारित अपराध में FIR दर्ज होने से पहले भी PMLA के तहत जांच शुरू कर सकती है और समन भेज सकती है। अदालत ने यह टिप्पणी एक कंपनी की अपील खारिज करते हुए की और कहा कि मनी-लॉन्ड्रिंग से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिलने पर ED कार्रवाई शुरू करने के लिए अधिकृत है।