Formula 1 रेस 14 साल बाद लौट सकती है भारत

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को बताया कि फॉर्मुला-1 रेसिंग 14 साल बाद भारत लौट सकती है। उन्होंने योजना की पुष्टि करते हुए कहा कि 2027 तक बुद्ध इंटरनैशनल सर्किट में फिर से रेस हो सकती है और इसके लिए सभी बाधाओं को दूर किया जाएगा। गौरतलब है, इसी ट्रैक पर 2011-13 के बीच ग्रैंड प्रिक्स हुआ था।

Load More