FSSAI के खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2023-24 में शामिल शीर्ष 5 राज्य कौनसे हैं?
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2023-24 में केरल ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह दूसरी बार है जब केरल केंद्रीय खाद्य नियामक की इस वार्षिक रैंकिंग में पहले स्थान पर है। वहीं, तमिलनाडु दूसरे और जम्मू-कश्मीर तीसरे स्थान पर है जबकि गुजरात चौथे व पंजाब पांचवे स्थान पर है।