6 महीने के बच्चों के फूड को लेकर FSSAI सख्त, ऐडेड शुगर व फ्रुक्टोज पर प्रतिबंध का प्रस्ताव
FSSAI ने 6-माह तक के शिशुओं के खाद्य उत्पादों में फ्रुक्टोज/सुक्रोज मिलाने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव किया है। खाद्य सुरक्षा विनियम-2020 में संशोधन के इस मसौदे पर 60-दिनों में आम लोगों/संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे गए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिशुओं के पोषण उत्पादों में बिना अतिरिक्त शर्करा के सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद हों।