FSSAI ने HUL के विमेंस हॉर्लिक्स व नेस्ले की इंस्टेंट कॉफी पर उठाए सवाल, नोटिस किए जारी
FSSAI ने भ्रामक दावों के साथ 'हॉर्लिक्स विमेंस प्लस चॉकलेट' और 'हॉर्लिक्स मदर्स प्लस केसर' बेचने पर हिंदुस्तान यूनिलीवर को नोटिस जारी किया है। FSSAI ने 'नेसकैफे रेडी-टू-ड्रिंक' कॉफी रेंज के उत्पादों के विवरण में विसंगतियों को लेकर नेस्ले इंडिया को भी नोटिस जारी किया। FSSAI ने खाद्य सुरक्षा/स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर बालाजी फूड-प्रोडक्ट्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया।