FSSAI ने खुली मिठाइयों की ट्रे पर एक्सपायरी डेट लिखने की अनिवार्यता को किया खत्म
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खुली मिठाइयों की ट्रे पर अब एक्सपायरी डेट लिखने के अनिवार्य नियम को हटा दिया है। अब खाद्य व्यवसाय ऑपरेटरों को कानूनी रूप से यह तिथि लिखना आवश्यक नहीं होगा लेकिन वे स्वेच्छा से इसे लिख सकते हैं। दरअसल, जून 2020 से खुली मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य किया गया था।