FSSAI ने बोतलबंद पानी को 'अत्यधिक जोखिम वाले खाद्य पदार्थ' की श्रेणी में डाला
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पैकेज़्ड/बोतलबंद या मिनरल वॉटर को 'हाई-रिस्क फूड' (अत्यधिक जोखिम वाले खाद्य) की श्रेणी में डाला है। दरअसल, सरकार ने इन उत्पादों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो से सर्टिफिकेट प्राप्त करने की अनिवार्यता हटा दी है जिसके बाद एफएसएसएआई ने यह फैसला लिया। अब साल में एक बार इन उत्पादों का निरीक्षण होगा।