FSSAI ने बताए उत्पाद 'ऑर्गेनिक' है या नहीं जांचने के लिए 3 ज़रूरी चिह्न

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बताया है कि कोई भी उत्पाद सच में 'ऑर्गेनिक' है या नहीं जांचने के लिए 3 अनिवार्य चिह्नों की जांच करनी चाहिए। एफएसएसएआई ने बताया, "सिर्फ 'ऑर्गेनिक' लेबल देखकर गुमराह न हों...पैकेट पर 'जैविक भारत' लोगो, इंडिया ऑर्गेनिक (एनपीओपी) लोगो या पीजीएस-इंडिया ऑर्गेनिक लोगो ज़रूर देखें।"

Load More