FY2024 में भारत की नौकरी वृद्धि दर दोगुनी होकर 6% हुई, 4 करोड़+ नौकरियां बढ़ीं: RBI
आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में नौकरी वृद्धि की दर वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग दोगुनी होकर 6% हो गई जो वित्त वर्ष 2022-23 में 3.2% थी। बकौल आरबीआई, पिछले वित्त वर्ष में 4.67 करोड़ नौकरियां बढ़ीं। इससे पहले सिटी ग्रुप ने कहा था कि 7% जीडीपी वृद्धि के साथ भी भारत अधिक रोज़गार पैदा नहीं कर सकता है।