FY26 में भारत में ऑटोमोबाइल की बिक्री लगभग 3 करोड़ यूनिट के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंची
भारत में ऑटोमोबाइल की बिक्री वित्तवर्ष 2026 में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंची। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशंस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, मार्च-2026 को समाप्त हुए वित्तवर्ष में वाहन पोर्टल पर 2,96,71,064 वाहन पंजीकृत किए गए। इस रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के पीछे सबसे बड़ा कारण जीएसटी 2.0 में हुई टैक्स कटौती को माना जा रहा है।