जिन देशों के पास दुनिया की 40 फीसदी जीडीपी है, उन्हीं देशों की एक बैठक, इटली के फसानो शहर में हो रही है. जॉर्जिया मेलोनी इस बैठक की मेजबान हैं और दुनियाभर के दिग्गज इसमें शामिल होने पहुंचे हैं. इन देशों का संगठन, G7 कहलाता है. बैठक का एजेंडा रूस-यूक्रेन वॉर और इजरायल-हमास के बीच भड़की जंग है.